रीना कुमारी प्रजापत - कवि परिचय

 

रीना कुमारी प्रजापत - कवि परिचय

Apr 16, 2024 | कवि / लेखक - परिचय | लिखन्तु - ऑफिसियल |  👁 10,318


नाम- रीना कुमारी प्रजापत

जन्म- झालावाड़, राजस्थान

शिक्षा- B.A, B.ED, M.A(History)

रुचि- साहित्य पढ़ना एवं लिखना, सिंगिंग, पेंटिंग, गार्डनिंग, इतिहास पढ़ना

कविताएं- आपने लगभग २४५ कवितायेँ अब तक लिखी हैं जो विभ्भिन्न पटलों पर प्रकाशित है जिनमे से मुख्य हैं लिखन्तु डॉट कॉम, ब्लॉगर डॉट कॉम एवं अमर उजाला काव्य।

आपको कहानियां पढ़ने, इतिहास पढ़ने का शुरू से ही बहुत शौक रहा है, आपकी हमेशा से ख्वाहिश रही है की आपकी पुस्तक प्रकाशित हो, यद्यपि आपने कविता लेखन शुरू किया और आपकी कवितायेँ पाठकों के बीच बहुत पसंद की जाने लगीं।

आपकी पेंटिंग में भी शुरू से ही बहुत रुचि रही है, आप स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी रहीं और अधिकतर प्रतियोगिताओं की विजेता भी।

कविता लिखने में आपको बहुत ही दिलचस्पी है और अपने इस शौक को आप अपना पेशा बनाना चाहती हैं, क्योंकि आपका मानना है "काम अगर आपकी रुचि का हो तो उसे करने में बहुत मज़ा आता है"।

आपके विचार- "काम अगर आपकी रुचि का हो तो उसे करने में बहुत मज़ा आता है"

उपलब्धियां- लिखन्तु डॉट कॉम पर आपकी रचना "ऐ ज़िंदगी जीने देना" को पाठकों ने बहुत सराहा एवं स्नेह दिया जिसके परिणाम स्वरुप यह रचना सप्ताह की सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाने वाली रचनाओं में शुमार रही।

लिखन्तु डॉट कॉम पर आपके बारे में अधिक लेख एवं कवितायेँ यहाँ उपलब्ध हैं


Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी