ये चार दिन जिंदगी के - रीना कुमारी प्रजापत
ये चार दिन जिंदगी के - रीना कुमारी प्रजापत
Apr 20, 2024 |
कविताएं - शायरी - ग़ज़ल
|
रीना कुमारी प्रजापत | 👁 10,009
ये चार दिन जिंदगी के
हमें बहुत कुछ सीखाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के अपनों और
परायों में फर्क बताते हैं।
ये चार दिन जिंदगी के
हमें बहुत कुछ सीखाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के
दुनियां के रंग बताते हैं।
ये चार दिन जिंदगी के
हमें बहुत कुछ सीखाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के
कई दुःख दर्द दे जाते हैं।
ये चार दिन जिंदगी के
हमें बहुत कुछ सीखाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के
अपनों को पराया और
परायों को अपना बनाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के कई दुश्मन और
कई दोस्त बनाते हैं।
ये चार दिन जिंदगी के
हमें बहुत कुछ सीखाते हैं
ये चार दिन जिंदगी के
हमें कई खेल दिखाते हैं।
----रीना कुमारी प्रजापत
Comments
Post a Comment