हाइकु : मेरा देश ,मेरे लोग - राजेश कुमार कौशल

 

हाइकु : मेरा देश ,मेरे लोग - राजेश कुमार कौशल

Apr 16, 2024 | हाइकु - कविताएं | राजेश कुमार कौशल |  👁 10,425


मुट्ठी भर लोग ,
संसाधनों का भोग,
असाध्य रोग !

बेरोजगारी ,
विकासपथ बाधा,
उत्पात वृद्धि !

जनसंख्या का ,
प्रभावी नियंत्रण ,
संपन्न देश !

चुनाव युक्ति ,
धनबल बंधन ,
देश हित में !

भ्रष्ट प्रभुत्व ,
संवैधानिक जड़ें ,
रसातल में !

लूटघसूट,
करें मौसेरे भाई ,
बेबस दीन !

अहितकर ,
धर्म सांप्रदायिक ,
उकसाहट !

स्वतंत्रता है ,
अमूल्य धरोहर ,
संरक्षण हो !

आशा की किरण,
जीवंत है हमारा,
सुप्रीम कोर्ट !

✒️✒️✒️ राजेश कुमार कौशल


 लिखन्तु कविता     बेहतरीन हिंदी कवितायेँ     हिंदी कवितायेँ      लिखन्तु शायरी     लिखन्तु ग़ज़ल     शायरी     ग़ज़ल     राजेश कुमार कौशल     हाइकु : मेरा देश      मेरे लोग

Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी