हर सवाल का इक जवाब.. !! - वेदव्यास मिश्र

 

हर सवाल का इक जवाब.. !! - वेदव्यास मिश्र

Apr 17, 2024 | कविताएं - शायरी - ग़ज़ल | वेदव्यास मिश्र |  👁 10,332


हर सवाल का इक,
जवाब हैं मेरे पापा !!
प्यार बेहिसाब,
हैं .........मेरे पापा !!

अहसान कभी वो,
जताते नहीं !!
कुछ भी वो,
हमसे छुपाते नहीं !!
हैं प्यारे से इक,
गुलाब मेरे पापा !!

हैं सच्चे वो दिल के,
मन के साफ !!
कर देते हैं हर,
गलती को वो माफ !!
हैं खुली इक,
किताब मेरे पापा !!

----वेदव्यास मिश्र

Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी