मां ने एक इबादत लिखी है - अर्चना सक्सेना
मां ने एक इबादत लिखी है - अर्चना सक्सेना
Apr 11, 2024 |
कविताएं - शायरी - ग़ज़ल
|
लिखन्तु - ऑफिसियल | 👁 14,141
मुझे पैदा कर मां ने एक इबादत लिखी है
वो जब मुझे गोदी में लिटा प्यार करती है
तब-तब मै खुदा से कहा करता हूं
तू तो बहुत दूर है मुझसे
पर तेरे रुप में मुझे मां मिली है ।
मुझे पैदा कर मां ने एक इबादत लिखी है ।
वो जब मुझे अपने हाथों से निवाला खिलाती है
तब तब मै उसका हाथ अपने हाथों में लेके कहता हूं
तू दूर से ही देख मेरे खुदा
मेरी मां मुझे तुझसे ज्यादा प्यार करती है ।
---अर्चना सक्सेना
Comments
Post a Comment