मैं गीत लिखूँ तो लिखने दो - वेदव्यास मिश्र

 

मैं गीत लिखूँ तो लिखने दो - वेदव्यास मिश्र

Apr 22, 2024 | कविताएं - शायरी - ग़ज़ल | वेदव्यास मिश्र |  👁 10,011


मैं गीत लिखूँ तो लिखने दो,
मैं प्यार करूँ तो करने दो !!
जीना मुश्किल करना है करो,
पर मन का कुछ कर जाने दो !!

मैं आशिक़ भँवरा सौदाई,
फूलों से ही है काम मेरा !!
मुझको मधु ज़रा चुराने दो,
मुझे इश्क़ मोहब्बत करने दो !!

तुम कहो तो हद में उमर बीते,
तुम कहो तो हद मैं पार करूँ !!
यारा अभी नहीं तो कभी नहीं,
मुझको अब कुछ कर जाने दो !!

----वेदव्यास मिश्र


Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी