फरियाद कैसे करें - के.बी सोपारीवाला

 

फरियाद कैसे करें - के.बी सोपारीवाला

Mar 19, 2024 | कविताएं - शायरी - ग़ज़ल | लिखन्तु - ऑफिसियल |  👁 29,023


दर्द जब तूने दिया है
तो बयान कैसे करें
फासला तूने किया है
तो गिला कैसे करें
अश्क़ तेरा बिखरा है
निकल तेरे दामन में
नज़र तेरी जख्मी हो जब
तो सजा कैसे करें
मेरा कारवां चल रहा है
तेरी जुदाई के साथ
कमी तेरी हो तो
इस दिल की दवा कैसे करें
हवायें चल रही है दर-बदर
तेरी कमी के साथ
तलाश तेरी उम्र भर
तुझसे ये दिल कैसे करे
तेरे रुख्सार पर बिखरीं है
ये तेरी जुल्फें दोस्त
इतनी छाई हो
तो इस दिल का मातम कैसे करें

के.बी सोपारीवाला

Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी