करवाचौथ - राजेश कुमार कौशल

 

करवाचौथ - राजेश कुमार कौशल

Apr 24, 2024 | कविताएं - शायरी - ग़ज़ल | राजेश कुमार कौशल |  👁 10,169


करवाचौथ व्रत,
शानदार त्योहार,
नंदन अभिनंदन,
आदर सत्कार,

कार्तिक मास ,
चतुर्थी तिथि,
सदा सुहागिन,
बेसब्र इंतजार,

सिंदूर की दमक ,
पायल की झनकार,
हाथों में मेहंदी,
माथे पर नवश्रृंगार,

सुसंस्कृत वेशभूषा,
धवल घर द्वार,
दुल्हन सी सजधज,
चूड़ियां बेशुमार,

सुहाग सलामत,
नारी संस्कार,
भूखे प्यासे रहे ,
संस्कारी नार,

चांद समक्ष पूजन,
नव रक्त संचार,
पति दीर्घायु पुकार ,
सदा सुहागन उपहार,

पति पत्नी का ,
आजीवन प्यार दुलार ,
जिएं एक दूजे के लिए,
सहर्ष स्वीकार !

----राजेश कुमार कौशल


Comments

Popular posts from this blog

पुष्पाणि सुगन्धिनि - अशोक कुमार पचौरी