वक़्त के प्रमुख किरदार - वन्दना सूद
करवटें बदलती रहती है ज़िन्दगी
उलझी है दो राहों में
कुछ अपनों पर दुख के बादल हैं
कुछ सुखों की छाँव में हैं
किसी के साथ रोना है
किसी के साथ हँसना
किसी को जीने की राह दिखा रहे हैं
कोई हर पल को जी राह है
वक़्त ने क्या खूब हमें किरदार बनाया
किसी को आँखों में आँसू और
किसी को होंठों पर मुस्कान दिखा रहे हैं..
----वन्दना सूद
Originally Published at https://www.likhantu.com/mere-shabd/waqt-ke-pramukh-kirdar
Comments
Post a Comment